Homeछत्तीसगढ़सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में 32 साल...

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में 32 साल के संजय जायसवाल का शव घर से करीब 20 मीटर दूर 33 केवी बिजली टावर पर फंदे से लटका मिला

IBN24 Desk: सूरजपुर (छत्तीसगढ़) सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में 32 साल के संजय जायसवाल का शव घर से करीब 20 मीटर दूर 33 केवी बिजली टावर पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, संजय कुबेरपुर के रहने वाले थे। उनका शव घर से करीब 20 मीटर दूर बिजली टावर पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि संजय की पत्नी की करीब एक महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अस्पताल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी जान चली गई थी।

माता-पिता दोनों को खो चुके दो बच्चे

पत्नी की मौत के बाद परिवार अभी सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब संजय की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक महीने के भीतर दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, संजय की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments