IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ) महासमुंद। ग्राम पंचायत मचेवा के रमन टोला में एक किमी तक गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर 57.60 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।

आज गुरूवार को गौरव पथ निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, संजय शर्मा, ढेलू निषाद, सुखदेव साहू, गोविंद साहू, किशन देवांगन मौजूद थे।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गौरव पथ के भूमिपूजन अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने से नागरिकों को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने पूर्व जनपद सदस्य किशन देवांगन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां गौरव पथ निर्माण के लिए श्री देवांगन ने काफी मेहनत की और लगातार इस दिशा में ध्यानाकर्षित कराते रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए गौरव पथ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए गांव-गांव में सड़क बन रही है। विकास के कार्य चलते रहते है यहां तक कि कोरोना काल में भी यह कार्य नहीं थमा। सरकार के बेहतर प्रबंधन से कोरोना का दुष्प्रभाव दूसरे प्रदेशों की तुलना में कम पड़ा। हमारी सरकार का यह उद्देश्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास व अन्य लाभ पहुंचाने का है। आने वाले समय में अन्य विकास मूलक कार्यों में और गति आएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू यादव, दिलीप चंद्राकर, राहुल ध्रुव, विक्रम महिलांग, सचिन गायकवाड़, घनश्याम जांगड़े, रमेश साहू, पवन धृतलहरे, सविता साहू, श्रीकांत मिश्रा, लीलू साहू, प्रेम दीवान, गेमन साहू, चंद्रप्रकाश मिश्रा, बंशीलाल पटेल, शिवकुमार साहू, जीवनदास मानिकपुरी, संजय चंद्राकर, राजेश तिवारी, विजय साहू, सखराम साहू, द्रोपति साहू, भीखम देवांगन, राजू ठाकुर, राकेश साहू, राकेश थवाईत, राजकुमार सोनवानी, परमानंद साहू, रतना वर्मा, दादू गोस्वामी आदि मौजूद थे।
