Homeअपराधछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया। इसके बाद किडनैपरों ने उसके पिता को वीडियो भेजकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। पहले इंस्टाग्राम पर लड़की ने मैसेज करके उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण कर लिया गया। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित का ही सगा भांजा निकला। पुलिस ने इस मामले में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया और महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अमेश्वर निवासी ठेकेदार ने 12 अप्रैल 2026 को अमलेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा और भांजा तिरंगा चौक, अमलेश्वर बाइक बनवाने गए थे।

इसी दौरान वहां एक ग्रे रंग की सेंट्रो कार आकर रुकी। कार में बैठे एक व्यक्ति ने बेटे से बात की और उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया।

कॉल कर मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

करीब 45 मिनट बाद ठेकेदार के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए देने होंगे, नहीं तो बेटे को जान से मार दिया जाएगा।

इसके बाद फिर से कॉल आया, जिसमें खुद नाबालिग ने रोते हुए अपने पिता से उसे बचाने की गुहार लगाई। इसी बीच एक परिचित घर पहुंचा और उसने बताया कि उनके बेटे को एक कार में बैठाकर ले गए हैं।

मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

धमतरी पुलिस की मदद से पकड़ाया आरोपी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई। साइबर सेल की मदद से जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था, उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन धमतरी जिले के भखारा इलाके में मिली।

इसके बाद दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस से संपर्क किया।

रास्ते में जेसीबी से अड़ाकर रोकी गाड़ी

धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे सेंट्रो कार को रोका गया। रास्ता ब्लॉक करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई और सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया, ताकि गाड़ी आगे न जा सके।

कार में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगा। जांच में उसी कार से अगवा नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

साथ ही मौके से तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद अमलेश्वर थाना और एसीसीयू की टीम वहां पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पूरे मामले का खुलासा किया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments