Homeअपराधदुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े...

दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पाटन ने थाना अमलेश्वर पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस ने अधिवक्ता सहित 7 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला केवल जमीन विवाद नहीं, बल्कि कथित तौर पर सुनियोजित साजिश, कूटरचना और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

प्रार्थी रामानंद पटेल (लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम झींट, तहसील पाटन ने न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी लगभग 2.40 हेक्टेयर कृषि भूमि को छलपूर्वक हड़प लिया है।

इस भूमि में खसरा नंबर 531/1, 557, 562/3, 829/2 सहित कुल 11 खसरे शामिल हैं। आवेदक का दावा है कि यह जमीन पूरी तरह उनके नाम, स्वामित्व और कब्जे में थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments