Homeछत्तीसगढ़भिलाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का एक मामला सामने आया

भिलाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का एक मामला सामने आया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का एक मामला सामने आया है। इसमें आरोपी चलती कार को ‘मोबाइल सट्टा ऑफिस’ बनाकर शहरभर में घूम-घूमकर दांव लगवा रहे थे।

30 अप्रैल को मिली सूचना के आधार पर इस मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ युवक कार में घूमकर आईपीएल मैच, विशेष रूप से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे मुकाबले पर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं।

छावनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। बैकुंठधाम गेट के पास गौरव पथ रोड किनारे घेराबंदी कर दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

30 अप्रैल की रात छावनी थाने को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि एक हुंडई वेन्यू कार (CG 04 QC 2624) में सवार कुछ युवक नेहरू नगर, सुपेला चौक और पावर हाउस जैसे इलाकों में घूमकर RCB और गुजरात टाइटंस के मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। यह भी जानकारी दी गई कि वाहन बैकुंठधाम गेट के पास खड़ा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments