IBN24 Desk: धमतरी (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 1 करोड़ की ठगी हुई है। शातिर ठगों ने बुजुर्ग को 15 लाख की कार लॉटरी में जीतने का भरोसा दिलाया और टैक्स का डर दिखाकर, ब्याज मिलने का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित कमलेश ठाकुर (66) ने टीवी में आयुर्वेदिक दवाई का एड देखा और ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके बाद से ही उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आने लगे और ठगी का सिलसिला शुरू हो गया।
पीड़ित ने 3 साल में अलग-अलग किस्तों में करीब 80 लाख ट्रांसफर किए, बाकी अन्य पैसों का हिसाब उन्हें याद नहीं। घर वालों को पता चला तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।
