Homeछत्तीसगढ़किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का...

किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जिले में लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को लैलूंगा विकासखंड में उप संचालक कृषि खुद किसान बनकर खाद खरीदने पहुंचे और मौके पर ही किसानों से की जा रही खुली लूट का पर्दाफाश कर दिया।

जांच के दौरान पता चला कि सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद, जिसकी वास्तविक कीमत करीब 750 रुपये प्रति बोरी है, उसे किसानों को 1800 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था। यानी प्रत्येक बोरी पर किसानों से एक हजार रुपये से अधिक की अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित गोदाम को सील कर दिया और वहां रखी 74 बोरी खाद को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई लैलूंगा स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स में की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर दुकान के खाद विक्रय पर 10 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments