Homeछत्तीसगढ़रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध की पॉश कॉलोनी पार्थिवी पैसिफिक...

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध की पॉश कॉलोनी पार्थिवी पैसिफिक में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध की पॉश कॉलोनी पार्थिवी पैसिफिक में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, डाफोडिल ब्लॉक निवासी स्वप्नेश्वर हरिचंदन गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में मैनेजर हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गर्मी की छुट्टियों में ओडिशा स्थित गांव गए थे। सुबह वे घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे।

दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखी गोदरेज अलमारी और लॉकर भी तोड़े गए थे। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार हो चुके थे।

लाखों के गहने ले गए चोर

पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, 6 जोड़ी बालियां, बच्चे का सोने का कड़ा, लॉकेट, चूड़ियां, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की कटोरी-चम्मच, सिक्के और 5 हजार रुपए कैश शामिल है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनी में बढ़ी दहशत

दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद पार्थिवी पैसिफिक समेत आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों में डर का माहौल है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments