Homeछत्तीसगढ़रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली...

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है।

सुयश अस्पताल के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली पड़े मैदान में 12 जुलाई को चार युवकों ने अपने ही दोस्त पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

गंभीर रूप से झुलसे 20 वर्षीय मोहम्मद शाकिब की सात दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई। घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में भारी नाराजगी है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

मृतक मोहम्मद शाकिब के परिजनों ने बताया, कि रामसागर पारा निवासी आरोपी सोनू 12 जुलाई की शाम मोहम्मद शाकिब को पार्टी के बहाने घर से अपने साथ ले गया था।

आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसके साथ गए युवक की बाइक भी जलकर खाक हो गई। चश्मदीद बोले पेट्रोल डालकर लगाई आग

घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि युवक बाइक पर बैठा हुआ था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल शाकिब को अस्पताल पहुंचाया, जहां सात दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। उनका कहना है कि घटनास्थल का ठीक से निरीक्षण भी नहीं किया गया और मामले में कार्रवाई बेहद धीमी है।

शाकिब की मौत के बाद परिजन रविवार दोपहर से सरस्वती नगर थाने में डटे हुए हैं। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश किए जाने की बात कह रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments