IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा द्वारा जिले के विभिन्न चार्जों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना निदेशालय से सहायक संचालक श्री मनोज कुमार महिलांगे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री संजय कुमार साहू द्वारा भी जिले के सभी चार्जों का भ्रमण कर प्रगणकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। वे प्रगणकों के साथ घर-घर जाकर भवन गणना कार्य का भी निरीक्षण कर रहे हैं।
