IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ की बेटियां अब न केवल स्कूल जा रही हैं, बल्कि उच्च शिक्षा की ओर भी तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। राज्य में श्सरस्वती साइकिल योजनाश् के प्रभावी क्रियान्वयन से उच्च माध्यमिक स्तर पर छात्राओं के नामांकन में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ अब इस मामले में 73.6 प्रतिशत के आंकड़े के साथ राष्ट्रीय औसत (58.2 प्रतिशत) को काफी पीछे छोड़ चुका है। छत्तीसगढ़ की बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची उड़ान
सरस्वती साइकिल योजना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाया है। राज्य सरकार का मानना है कि इस सफलता के पीछे सबसे बड़ी भूमिका श्सरस्वती साइकिल योजनाश् की है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य सरकार ने 1.5 लाख साइकिलों के वितरण का जो लक्ष्य रखा था, वह अब पूर्णता की ओर है। छत्तीसगढ़ की बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची उड़ान
ड्रॉप-आउट पर लगाम
कक्षा 9वीं में प्रवेश लेते ही मुफ्त साइकिल मिलने से माध्यमिक स्तर के बाद स्कूल छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या में भारी कमी आई है। दूरी की बाधा हुई खत्म, बढ़ा आत्मविश्वासविशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के अनुसार, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल की दूरी बालिकाओं की शिक्षा में सबसे बड़ी रुकावट थी। साइकिल ने इस भौगोलिक बाधा को खत्म कर दिया है।
