Homeछत्तीसगढ़महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में शहर जिला कांग्रेस...

महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जनसंपर्क अभियान शुरू किया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जनसंपर्क अभियान शुरू किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाखे नगर बिजली कार्यालय से अभियान की शुरुआत करते हुए क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए।अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा हैपार्टी ने लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन भरने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। पार्टी का कहना है कि बढ़ते बिजली बिलों को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि वह बिजली उपभोक्ताओं के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments