Homeछत्तीसगढ़सड़को की वस्तुस्थिति जानने कलेक्टर का सूरजपुर, प्रेमनगर व रामानुजनगर क्षेत्र में...

सड़को की वस्तुस्थिति जानने कलेक्टर का सूरजपुर, प्रेमनगर व रामानुजनगर क्षेत्र में सुबह-सुबह सघन दौरा

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) जिले में सड़क निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील स्वयं तड़के सुबह 06 बजे मैदान में उतरीं। लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अभियंताओं एवं अमले के साथ उन्होंने सूरजपुर, प्रेमनगर एवं रामानुजनगर क्षेत्र की सड़कों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़कों में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क मार्ग की चौड़ाई, ढलान एवं एलाइनमेंट का बारीकी से अवलोकन किया तथा सड़क के कॉम्पैक्शन की जांच की। सड़क की प्रत्येक परत की मोटाई तय मानक के अनुरूप है अथवा नहीं, यह सुनिश्चित करने हेतु मौके पर सड़क की खोदाई कराकर भी जांच की गई। साथ ही जल निकासी प्रबंधन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु अभियंताओं, ठेकेदारों एवं उपस्थित अन्य संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम एवं सुदृढ़ सड़क संपर्क उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बेहतर सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के विपणन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने निर्माणाधीन मार्गों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय-सीमा की बारीकी से समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रमुख मार्गों – एनएच-43 (तिलसिवा) से भैंसामार गोंड़पारा (1.85 किमी), लांची से लांची सत्तीपारा (2.77 किमी), परशुरामपुर-उमेश्वरपुर मार्ग से मोहनपुर पंडोपारा (4.70 किमी), उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर सरईपारा (4.40 किमी), सलका कर्मी टिकरा से लक्ष्मीपुर खास (3.00 किमी) के साथ ही नवीनीकरण मार्गों- कंचनपुर से काशी कुर्रीपारा (10.68 किमी) एवं प्रेमनगर रोड से राजाकछार (15.15 किमी) के कार्यों का अवलोकन किया।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग अंतर्गत स्वीकृत/निर्माणाधीन मार्गों की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिनमें देवीपुर-महामाया पंडुम मार्ग (4 किमी),बड़ाकापाद-पम्पापुर-कोट-पटना मार्ग (9.7 किमी), उमेश्वरपुर-कुमरभवना मार्ग (10.34 किमी), वृन्दावन-सलका मार्ग (7.2 किमी) तथा नारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर मार्ग सहित अन्य मार्ग सम्मिलित हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments