Homeछत्तीसगढ़उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोपरा नगर पंचायत में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-13 में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। विधायक श्री रोहित साहू और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कोपरा नगर पंचायत में अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में हो रहे 75 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 53 लाख 72 हजार रुपए की लागत से बनने वाले संग्रहण केंद्र का भी भूमिपूजन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments