Homeछत्तीसगढ़पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी...

पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पति गिरफ्तार

IBN24 Desk: रायगढ़ (छत्तीसगढ़)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति श्यामलाल मंझवार पिता स्वर्गीय रातूराम मंझवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बाँसजोर, थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर से मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी बाँसजोर की मर्ग डायरी जांच हेतु थाना धरमजयगढ़ को प्राप्त हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा असल मर्ग क्रमांक 81/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, पार्षद तथा अन्य गवाहों के कथन लिए गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया।

जांच में पाया गया कि दिनांक 17 जून 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे आरोपी श्यामलाल मंझवार और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतिका द्वारा डंडे से आरोपी की पीठ पर वार किया गया, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मेहतरीन बाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां 20 जून 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में प्रयुक्त बेट लगा लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक गंगाराम भगत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश—

“महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और गंभीर अपराध स्वीकार्य नहीं हैं। महिला सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments