Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में रोजाना अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल...

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में रोजाना अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में रोजाना अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही है। दुर्ग जिले में लगे शिविर में विधायक के सामने जनपद CEO और भाजपा नेता की बहस हो गई। सामुदायिक भवन की राशि की सही जानकारी नहीं मिलने पर भाजपा नेता पुराण देशमुख नाराज थे। उन्होंने जब थनौद के जनपद CEO रूपेश पांडे से जानकारी मांगी तो वे भड़क उठे।

उन्होंने कहा कि जो करना है कर ले, इसका वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता समर्थक ने अधिकारी के उंगली दिखाकर चिल्लाने का विरोध किया। दूसरे मामले में कोरबा में लगे शिविर में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को एसीबी ने 40 हजार रिश्वत लेते पकड़ा है।

इसके अलावा बिलासपुर जिले के बिल्हा के गोढ़ी गांव में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और विधायक धरमलाल कौशिक के बीच विवाद होते दिखाई दे रहा है। आक्रोशित शुक्ला को एसडीएम और टीआई शांत करा रहे हैं।

शुक्ला अपने समर्थकों, ग्रामीणों के साथ सुशासन तिहार के नाम पर ढकोसला बंद करो के नारे लगाते हुए शिविर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments