Homeअपराधजशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप...

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया

IBN24 Desk: जशपुर (छत्तीसगढ़) जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा में एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी की फाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक,16 अप्रैल को सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतक सदानंद नाग (45) और उसके बेटे विजय कुमार नाग (26) के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर और माथे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

सौतेली मां की रिपोर्ट पर केस दर्ज

मृतक की पत्नी (आरोपी की सौतेली मां) की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे घर में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर विजय नाग ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाई और अपने पिता सदानंद नाग के माथे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण सदानंद नाग की मौके पर ही मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया। पुलिस हिरासत में आरोपी विजय नाग ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पिता उसे काम नहीं करने को लेकर बार-बार उलाहना दे रहे थे और गुलेल से मारने की कोशिश कर रहे थे। इसी से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली है, जो इस मामले में अहम सबूत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर सख्ती

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद के चलते हुई इस हत्या में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments