IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आबकारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रायगढ़ जिले में हाल ही में हुई कार्रवाई में विभाग ने कुल 168 लीटर महुआ कच्ची शराब तथा 620 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अवैध कारोबारियों पर कड़ा प्रहार किया है।
आबकारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशन में जंगल और नाला किनारे संचालित अवैध भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर रायगढ़ के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कलमीडीपा निवासी करम सिंह सिदार को मोटरसाइकिल से 10 लीटर महुआ कच्ची शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
