Homeछत्तीसगढ़ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का आयोजन- शासन की योजनाओं से...

ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का आयोजन- शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बैरा में आज सुशासन तिहार का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति देवी मरावी, जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य श्री तिवारी सिंह मरावी और श्री आनंद आयाम, एसडीएम मनोज बंजारे सहित ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच श्री सहदेव अरमो एवं आसपास की विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जबकि खाद्य विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत श्री गोपाल सिंह को लाभान्वित किया गया और उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज किट का वितरण श्री ओम प्रकाश, श्री रामप्रसाद, श्री प्रिंस मित्तल, श्रीमती जुग्गी बाई, श्री सेडू राम और श्री अंगद सिंह को किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments