Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द में...

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द में पति टावर पर चढ़ गया

IBN24 Desk: धमतरी (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द में पति टावर पर चढ़ गया। ग्राम भेंड्रा के रहने वाले याद राम साहू (30) ने दो शादियां की थी। दोनों बीवी एक ही घर में रहती थी, उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसके बाद एक पत्नी अलग रहने लगी थी।

शनिवार को उनके बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ। याद राम नशे में गांव में ही लगे हाईटेंशन टावर पर 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया। उसने शर्त रखी कि दोनों पत्नी बिना किसी झगड़े के खुशी खुशी साथ रहें, तभी वह नीचे आएगा। पुलिस की समझाइश के 1 घंटे बाद वह किसी तरह नीचे उतरा।

दोनों पत्नी अलग-अलग रहती थी

भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा निवासी याद राम साहू (30) खेती किसानी करता है। उसकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। बाद में उसका एक लड़की से अफेयर था, जिसके बाद साल 2022 में उस लड़की से दूसरी शादी कर ली।

एक ही घर में तीनों साथ रहने लगे, लेकिन बाद में दोनों पत्नी के बीच झगड़े होने लगे, जिससे दूसरी पत्नी अलग रहने लगी थी। पति चाहता था कि दोनों बीवी एक ही घर में रहे, लेकिन वो दोनों साथ रहने को तैयार नहीं थे।

झगड़े के बाद शराब पीकर टावर पर चढ़ा

इसी बात को लेकर शनिवार (23 मई) को फिर उनके बीच विवाद हुआ। याद राम शराब के नशे में था, वह ट्रैक्टर चलाकर टावर तक पहुंचा और 50 फीट ऊपर जाकर बैठ गया।

उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

दोनों पत्नियां साथ रखने की डिमांड थी

राम साहू टावर पर चढ़ा तो मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था। वह परिजनों और ग्रामीणों को फोन कर डिमांड कर रहा था कि, उसकी दोनों पत्नी साथ रहेगी, तभी नीचे उतरेगा। पुलिस से फोन पर बात के दौरान भी उसने यहीं बात कही थी।

शर्त के साथ नीचे उतरा युवक

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे लाने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत के बाद वीडियो ना बनाए जाने की शर्त के साथ उसे नीचे उतरा गया।

नशे में उसने पुलिस को माइक पर बोलने से रोका और लोगों को वीडियो बनाने से मना किया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments