Homeछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर में जुए में हार-जीत के पैसों को लेकर हुए विवाद...

राजधानी रायपुर में जुए में हार-जीत के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजधानी रायपुर में जुए में हार-जीत के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया, ताकि हत्या को ट्रेन हादसा बताया जा सके। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव का है। पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19) नड्डा बेचने का काम करता था। वह पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार को गोगांव अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला। शव की हालत देखकर लोगों ने इसे ट्रेन हादसा समझकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का एक पैर कटा हुआ था और उसके कपड़े खून से सने थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामले में नया मोड़ सामने आया। जांच में पता चला कि प्रीतम को आखिरी बार रेलवे ट्रैक के पास कुछ युवकों के साथ जुआ खेलते हुए देखा गया था। इसी दौरान हार-जीत के पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था।

चार लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस को आशंका है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना का लगे। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग और एक युवक से पूछताछ कर रही है।

अगस्त के 15 दिनों में 9 हत्याएं

अगस्त के 15 दिनों में ही शहर में 9 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें से 6 हत्याएं प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद के चलते हुई हैं। वहीं, पिछले साढ़े पांच सालों में रायपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण क्षेत्र में हत्या के 409 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस महीने खमतराई और मुजगहन थाना क्षेत्र में दो-दो, जबकि अभनपुर, सरस्वती नगर, गंज, आमानाका और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक-एक हत्या की घटना सामने आई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments