Homeछत्तीसगढ़तोरेसिंहा सहकारी बैंक के 05 कर्मचारियों पर FIR के निर्देश। केना सहकारी...

तोरेसिंहा सहकारी बैंक के 05 कर्मचारियों पर FIR के निर्देश। केना सहकारी समिति में 01 करोड़ 77 लाख का KCC फर्जीवाड़ा जांच में पाया गया था जिला प्रशासन ने पूरे मामले का बारीकी से जांच करवाया था।

IBN24 छत्तीसगढ़ महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के केना सहकारी समिति मे किसानों के रकबे में कूटरचना कर उनके धान के रकबे को बढ़ाकर किसान के बिना जानकारी के उनके नाम से लाखों रुपये KCC लोन निकाल लिया गया था। इस मामले में केना सहकारी समिति के तत्कालीन समिति प्रभारी और तोरेसिंहा सहकरीं बैंक के पांच कर्मचारियों ने मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था। जिसमे किसानों के नाम से 01 करोड़ 77 लाख का KCC लोन फर्जीवाड़ा करके निकाला गया था। IBN24 chhattisgarh ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

केना सहकारी समिति में हुए करोडो के KCC लोन फर्जीवाड़ा में 20 से अधिक पीड़ित किसान फिर आये सामने,  जिनके रकबा में कूट रचना कर, रकबे को फर्जी ढंग से बढ़ाया गया और लाखो का केसीसी लोन निकाला गया। कई किसानों को पता ही नहीं है कि उनके नाम पर लाखो का KCC लोन है।

शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच करवाया जिसमे तत्कालीन समिति प्रभारी सहित तोरेसिंहा सहकरीं बैंक के 05 कर्मचारियों की संलिप्तता  पायी गायी थी।

मामले में आगे की कार्यवाही के लिए मुख्यकार्यालन अधिकारी सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर को प्रकरण भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यकार्यालन अधिकारी सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर ने तोरेसिंहा सहकरीं बैंक के 05 कर्मचारियों पर FIR करने ने निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments