Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई...

छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं। मनेंद्रगढ़ जिले में जनकपुर के पास गोहड़ारी नदी में बना करीब 50 साल पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया। पानी के तेज बहाव से पुलिया के पियर (खंभे) टूट गए और करीब 70% हिस्से को नुकसान पहुंचा है। भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश का दौर अगले 7 दिन तक जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कई जगह बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

खारुन नदी में बहे ग्रामीण का शव मिला

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खारुन नदी में बहा 45 वर्षीय गेंदलाल का शव करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह मिला। वह नदी किनारे गुड़ाखू करने गया था, तभी पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया। करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में उसका शव मिला।

वहीं, रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक के पुटूकछार गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा पुल चार दिनों से डूबा है। इससे खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर लोगों का आना-जाना बंद है। स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीणों को भी गांव से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments