Homeछत्तीसगढ़बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई,...

बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने बस्तर एवं बडांजी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 04 वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में 23 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 02 टिप्पर एवं 02 ट्रैक्टर को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज अमले द्वारा वाहनों सहित रेत को जब्त कर पुलिस थाना बस्तर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

कार्रवाई के दौरान ग्राम पालाबहार एवं बड़े आमाबाल क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का एक प्रकरण भी दर्ज किया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में जिला खनिज जांच दल के सदस्य सहायक खनि अधिकारी श्री जागृत गायकवाड़, खनि निरीक्षक श्री अंकित पुरी, खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे एवं श्री कृष्णा की सक्रिय भूमिका रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments