IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम बिलारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम कोहका निवासी श्री मनहरण साहू को त्वरित राहत मिली। श्री साहू किसान किताब बनवाने के लिए शिविर में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि किसान किताब नहीं होने के कारण उन्हें कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण एवं खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
