Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बिलासपुर ने 93 साल बाद ऐसी बारिश देखी, जिसने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। महज 24 घंटे में 415.6 मिमी (16 इंच से ज्यादा) बारिश ने 1933 का 14.93 इंच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सड़कों पर कमर तक पानी भर गया, सैकड़ों घर जलमग्न हो गए और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF को मोटर बोट उतारनी पड़ी।

रेलवे ट्रैक, हाईवे और पुल पानी में डूबने से रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। एक महिला की डूबने से मौत हो गई। स्कूल बंद रहे और परीक्षाएं प्रभावित हुईं। रेलवे स्टेशन और यार्ड में पानी भरने से 7 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 4 ट्रेनों का मार्ग बदला गया। करीब 80 बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। वहीं 17 ट्रांसफार्मर डूबने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद करनी पड़ी।

सरगुजा जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलस गए। इनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई। 2 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों सगे भाई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments