Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सीसी रोड तक पहुंच गया है। वहीं, वार्ड क्रमांक 13 में एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद तीन बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments