Homeछत्तीसगढ़ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ जिले में ओडिसा प्रांत की बीयर और व्हिस्की समेत कुल 96.580 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त-घरघोड़ा श्रीमती रागिनी पटेल और उनकी टीम ने ग्राम सिहारधार में आरोपी के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी नुक सिंह भगत निवासी सिहारधार, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार मौके से ओडिसा प्रांत की 122 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, जिसकी मात्रा 79.300 लीटर है, जब्त की गई। इसके अलावा 48 पाव ऑफिसर च्वॉइस व्हिस्की और 48 पाव छत्तीसगढ़ निर्मित देशी प्लेन शराब भी बरामद की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 96.580 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वृत्त-घरघोड़ा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments