Homeछत्तीसगढ़रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए मुंबई...

रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या रायपुर नहीं पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट से बाहर जाते समय रोहित शर्मा बस में नमकीन खाते दिखे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (6 मई) दोपहर मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल-1 पर टीम के खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन कप्तान पंड्या वहां नजर नहीं आए। फिलहाल, यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे बाद में टीम से जुड़ेंगे या नहीं।पंड्या ने टीम का पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी नहीं खेला था। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी।

वहीं मैचों की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं में SOP का सख्ती से पालन करने और स्टेडियम के हर गेट पर वालेंटियर तैनात करने कहा गया है।

टीम ने बताया- पीठ में दर्द

टीम प्रबंधन ने पंड्या की गैरमौजूदगी की वजह पीठ में खिंचाव (बैक स्पाज्म) बताई थी। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि पंड्या ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने साफ किया है कि पंड्या की गैरमौजूदगी की वजह सिर्फ चोट है, इसके अलावा कोई और कारण नहीं है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है।

मैच की सभी टिकटें बिकीं

10 मई को होने वाले मैच की लगभग सारी टिकट बिक चुकी है। सिर्फ 8400 और 8000 इन दो कैटेगरी में ही टिकट्स बची हुई हैं। वहीं, 12 मई को होने वाले दूसरे मैच के लिए टिकट विंडो ओपन कर दी गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

इस बार सिर्फ डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।

टॉपर्स को फ्री में देखने मिलेगा मैच

वहीं, 10 मई को होने वाले मैच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 10th, 12th मेरिट में आए स्टूडेंट्स को फ्री में मैच दिखाने की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी।

फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं

मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।

इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments