Homeछत्तीसगढ़रायपुर में अब प्लास्टिक कचरे को सड़क, नाली और लैंडफिल तक पहुंचने...

रायपुर में अब प्लास्टिक कचरे को सड़क, नाली और लैंडफिल तक पहुंचने से पहले ही रोकने की तैयारी की जा रही

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में अब प्लास्टिक कचरे को सड़क, नाली और लैंडफिल तक पहुंचने से पहले ही रोकने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम रायपुर ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल शुरू की है।

इसके तहत शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर प्लास्टिक बैंक बनाए जाएंगे। यहां लोग अपना प्लास्टिक कचरा जमा कर सकेंगे।

6 जगहों पर जमा होगा प्लास्टिक कचरा

नगर निगम के मुताबिक, शहर में 6 जगहों पर प्लास्टिक बैंक बनाए जाएंगे। इनमें नगर निगम मुख्यालय, आजाद चौक, बूढ़ा तालाब स्थित शीतला मंदिर के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बाहर, अनुपम गार्डन और महादेव घाट शामिल हैं।

इन प्लास्टिक बैंकों में जमा कचरे को दूसरे कचरे से अलग रखा जाएगा। इसके बाद इसे रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाएगा।

46 हजार बोतलों से बनेगी बेंच

इस अभियान के तहत बिसलेरी करीब 46 हजार प्लास्टिक बोतलें इकट्ठा करेगी। इन बोतलों को रिसाइकिल कर एक बेंच बनाई जाएगी। यह बेंच नगर निगम को मुफ्त में दी जाएगी।

इस पहल के जरिए लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि इस्तेमाल के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को भी दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है।

कॉलोनी से होटल-रेस्टोरेंट तक पहुंचेगा अभियान

अभियान को केवल सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। अगले चरण में आवासीय कॉलोनियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल-रेस्टोरेंट और थोक कचरा उत्पादकों से भी प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। इसके लिए नियमित प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव भी चलाए जाएंगे।

सीआईआई और यंग इंडियंस भी साझेदार

यह पहल बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत यंग इंडियंस और सीआईआई रायपुर चैप्टर के सहयोग से शुरू की गई है। कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पांडे, स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी, एसडब्ल्यूएम विशेषज्ञ तथा बिसलेरी और यंग इंडियंस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments