Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को शिवनाथ नदी में नहाने गए पांच...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को शिवनाथ नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन किसी तरह बाहर निकल आए

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को शिवनाथ नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन किसी तरह बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त साथ में नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छातागढ़ पिकनिक स्पॉट की है। जानकारी के मुताबिक, नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए, जहां पानी करीब 10 से 12 फीट गहरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

एसडीआरएफ की टीम ने मोहम्मद फैजल (21) और मोहम्मद ईशांत (13) के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों कैलाश नगर के निवासी थे। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे

दरअसल मोहम्मद फैजल और मोहम्मद ईशांत अपने तीन दोस्तों के साथ छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया। सभी नदी में उतरे। इस दौरान फैजल और ईशांत गहरे पानी में डूब गए।

जबकि 3 अन्य दोस्त किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी परिजनों, पुलिस और SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

दोनों शव बरामद

काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रात करीब 8 बजे दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इस घटना के बाद परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है।

पिकनिक स्पॉट है छातागढ़

छातागढ़ पिकनिक स्पॉट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह दुर्ग जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां प्राचीन मनोकामना सिद्धपीठ हनुमान मंदिर भी है, जहां का शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है।

पिकनिक स्पॉट के पास ही शिवनाथ नदी बहती है, जहां अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है। पूरा क्षेत्र हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। लोग यहां पिकनिक मनाने, फोटोग्राफी करने और नदी किनारे समय बिताने के लिए पहुंचते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments