Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला पर युवक ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला पर युवक ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। इस दौरान 2 बच्चें भी एसिड की चपेट में आ गए। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है।

जांच में सामने आया है कि महिला और युवक एक-दूसरे को पहले जानते हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के बात नहीं करने से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उसने महिला पर बैटरी का केमिकल फेंका था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम…

जानकारी के मुताबिक, मीना निषाद (35) और महेश दास बैरागी एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मीना करीब 6 महीने पहले ही नौकरी छोड़कर घर पर रह रही थी।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी। सावन सोमवार को महिला दुर्ग से धमधा की ओर शिव मंदिर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में 2 बच्चे भी एसिड की चपेट में आ गए।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने महिला और दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments