Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा में वर्षों से बनी हुई पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। गर्मी के मौसम में वार्डवासियों को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध होने लगी है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल के लिए दूर-दराज क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को पानी लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए श्री उमेश यादव, श्री संतोष देहरी एवं ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया तथा हैंडपंप खनन की मांग की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments