Homeअपराधजांजगीर चांपा जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की...

जांजगीर चांपा जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) जांजगीर चांपा जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण थाना पुलिस ने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी मुकुंद केशवानी (29) को वार्ड क्रमांक 10, भोगहापारा, शिवरीनारायण से पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को मोबाइल पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ऑनलाइन सट्टा चलता था आरोपी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे में इस्तेमाल किए गए 13,000 रुपये नकद और लगभग 10,000 रुपये कीमत का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चलाने की बात स्वीकार की।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 और 07 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल (IPS) के निर्देश पर की गई, जो जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments