Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच

सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन किया गया। इसके तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही जनपद के दूरस्थ क्लस्टर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। ग्राम पंचायत सेमरदर्री के इस शिविर में कुल 616 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान करना और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण एवं ई-केवाईसी जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। जिले में कुल 13 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 ग्रामीण और 3 नगरीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments