IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति और समर्पण की प्रतीक भक्त माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण भारतीय संस्कृति में भक्ति का अद्भुत उदाहरण है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इस पवित्र भूमि पर महान संत-महात्माओं ने जन्म लिया, जिनसे पूरे समाज को मार्गदर्शन मिला। ऐसे ही इस धरती में भक्त माता कर्मा का अवतरण हुआ। उन्होंने भक्ति के दम पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर उन्हें खिचड़ी खिलाई।
