Homeछत्तीसगढ़मुसीबत में हमेशा साथ खड़ी रहती है भुपेश सरकार: डॉ रश्मि चंद्राकर

मुसीबत में हमेशा साथ खड़ी रहती है भुपेश सरकार: डॉ रश्मि चंद्राकर

महासमुंद – प्रदेश में 1 दिसंबर 2021 से धान खरीदी चल रही है और पिछले 2 दिनों से कई ज़िलों में अचानक हुई ओलावृष्टि एवं अत्यधिक बारिश हो रही है जिसे देखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने सभी जिलों को ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल शासन को रिपोर्ट भेजने, सभी धान ख़रीदी केंद्रो में drainage और cap cover की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि चाहे कोई भी मुसीबत हो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी हुई है। परिस्थिति के अनुसार जनहित में तत्काल निर्णय लेकर निर्देश जारी करने के लिए विकाश पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री जी भूपेश बघेल जी का आभार वंदन अभिनन्दन स्वागत है।

छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक मात्र राज्य है जहां पर भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार किसानों की धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर एक-एक दाना को खरीद रही है। ऐसे में कोई भी मौसमी परेशानी आने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments