Homeछत्तीसगढ़नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने विकास कार्यों का...

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने आज गरियाबंद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-7 में एमआरएफ सेंटर पहुंचकर स्वच्छता दीदियों से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा कलेक्शन और कचरे के अलग-अलग वर्गीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता दीदियों द्वारा 110 प्रकार के कचरे को अलग-अलग वर्गीकृत किए जाने की जानकारी मिलने पर स्वच्छता दीदियों की सराहना की और कार्य के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मास्क, दस्ताने, जैकेट, जूते और आवश्यक सुरक्षा सामग्री का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments