Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं पर सख्ती

छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं पर सख्ती

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रदेश में खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और पारदर्शिता के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार ने खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग को सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले के बलरामपुर एवं पस्ता क्षेत्र में खनिज विभाग और संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते पाए गए चार हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments