Homeछत्तीसगढ़शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री...

शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि शिक्षकों का समर्पण ही एक सशक्त शिक्षा व्यवस्था की नींव है और उनके प्रयासों से ही समाज एवं राष्ट्र का भविष्य आकार लेता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है, जिसे मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं, जिसे राज्यभर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments