Homeछत्तीसगढ़रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में 90 लाख रुपए...

रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में 90 लाख रुपए की चोरी के मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

जिसकी मदद से पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दूसरे नाबालिग साथी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से 10 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि चोरी के बाद दोनों ने गरियाबंद में पार्टी भी की थी।

पुलिस को आशंका है कि साथी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मुख्य आरोपी डर गया और उसने फांसी लगा ली। जांच में खुलासा हुआ कि गांधी नगर और काली नगर के रहने वाले ये दोनों दोस्त आदतन अपराधी थे, जिन्होंने पहले भी कई इलाकों में चोरी की कोशिश की थी।

अब जानिए पूरा मामला

लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कटर से ताला काटकर अंदर घुसे और करीब आधे घंटे तक भीतर रहकर केवल सोने के जेवरों पर हाथ साफ किया, जबकि उन्होंने चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को छुआ तक नहीं।

रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी का पता नहीं चल सका और सोमवार सुबह जब दुकान खुली तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से जेवर बैग में भरते नजर आए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments