Homeछत्तीसगढ़जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा पाठ चौकी के ग्राम अम्बाडीपा...

जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा पाठ चौकी के ग्राम अम्बाडीपा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया

IBN24 Desk: जशपुर (छत्तीसगढ़) जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा पाठ चौकी के ग्राम अम्बाडीपा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़ित जवाहर यादव (37), ने पंडरा पाठ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित सरकारी जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में किया जा रहा है।

इसी जमीन को लेकर गांव के मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद कर रहे थे और जमीन को अपने नाम दर्ज कराने का दावा करते थे।

जान दे मरने की धमकी और डंडे, लोहे के सब्बल से हमला

घटना 20 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। पीड़ित पक्ष के परिवारजन, जिनमें भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव शामिल थे, खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था। जमीन को लेकर विवाद फिर से बढ़ गया।

आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया।

इन धाराओं में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पंडरा पाठ चौकी में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) और 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मदन यादव (61), ठाकुर दयाल यादव (36),सत्यपाल यादव (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी ने कहा

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments