Homeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा स्थित JSW प्लांट में तांबे...

जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा स्थित JSW प्लांट में तांबे के तार चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk:जांजगीर-चांपा  (छत्तीसगढ़) जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा स्थित JSW प्लांट में तांबे के तार चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 7.5 किलोग्राम तांबा तार बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, JSW नरियरा के साइड मैनेजर अनिल कुमार रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की रात पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया से करीब 7.5 किलोग्राम तांबा तार गायब मिला। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड आशाराम नारंगे पर संदेह हुआ, जिसके बाद मुलमुला थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी आशाराम नारंगे (29), निवासी डोंगाकोहरौद, से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने तांबा तार चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

कुएं के पास छिपाया था चोरी का सामान

आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किया गया तांबा तार उसने ग्राम नरियरा में एक कुएं के पास छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरा 7.5 किलोग्राम तांबा तार बरामद कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments