पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिला। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया।
इस बदलते मौसम के बीच कोरबा के लेमरू इलाके में शुक्रवार को आंधी-तूफान के दौरान पति-पत्नी पर पेड़ गिर गया। हादसे में पति शिवरतन माझी (54) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। दोनों अपनी लापता बकरी की तलाश में जंगल गए थे।
