IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिला पंचायत महासमुंद में नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुश्री अनुपमा आनंद के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यगण श्री रवि फ़रोदिया, श्री करण सिंह दीवान, श्रीमती रामदुलारी सिन्हा, श्रीमती जगमोतिन बाई, श्रीमती देवकी दीवान, श्रीमती कुमारी भास्कर, श्री लोकनाथ बारीक, श्री जागेश्वर (जुगनू) चंद्राकर, श्रीमती देवकी पटेल, श्री नैन पटेल, श्रीमती सृष्टि अमर चंद्राकर, श्री मोक्ष प्रधान एवं श्रीमती सीमा लोकेश नायक द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सुश्री अनुपमा आनंद को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल, प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला पंचायत महासमुंद विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
बैठक के दौरान जिले के समग्र विकास, ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण, ग्रामीण अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सार्थक चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में जिला पंचायत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हुए विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जा सकती है।
सभी जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री अनुपमा आनंद के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा महासमुंद जिला विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।
विकसित भारत–2047 के संकल्प एवं विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में जिला पंचायत महासमुंद पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने सुश्री अनुपमा आनंद को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल तथा महासमुंद जिले के उज्ज्वल, समृद्ध एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की।
