Homeछत्तीसगढ़राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में...

राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया रहा। भिलाई में आंधी-तूफान के बाद छींटे पड़े।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि, 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments