Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में साइबर ठगों ने खुद को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग...

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में साइबर ठगों ने खुद को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) और रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 69 लाख 37 हजार 518 रुपए ठग लिए

IBN24 Desk: कबीरधाम (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में साइबर ठगों ने खुद को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) और रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 69 लाख 37 हजार 518 रुपए ठग लिए। आरोपियों ने बंद पड़ी LIC पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया था।

पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन और तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली से एक आरोपी मोहम्मद जैद खान (37) को गिरफ्तार किया है। वह एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर करीब एक साल तक पीड़ित को झांसे में रखा और अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा कराए। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

अब जानिए पूरा मामला

पीड़ित ने 7 अक्टूबर 2026 को साइबर पुलिस थाना कबीरधाम में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कुछ लोगों ने खुद को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) और रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया था।

आरोपियों ने बंद पड़ी LIC पॉलिसी में जमा रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने, अलग-अलग संस्थाओं से NOC लेने और कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 69,37,518 रुपए जमा करा लिए।

दिल्ली में 5 दिन तलाश के बाद पकड़ा गया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। बैंक खातों के लेन-देन और तकनीकी जांच से आरोपी मोहम्मद जैद खान की पहचान हुई। उसकी लोकेशन दिल्ली-एनसीआर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से जामिया नगर के घनी आबादी वाले इलाके में 5 दिन तक उसकी तलाश की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बीमा कंपनी में काम करता है आरोपी

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। वह अपने एक पुराने परिचित और कंपनी में काम करने वाले साथी के साथ मिलकर लोगों को ठगता था। दोनों बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों का पैसा वापस दिलाने या उन्हें दोबारा चालू कराने का झांसा देते थे।

खुद को सरकारी संस्थाओं का अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद NOC, कोर्ट की प्रक्रिया और दूसरी औपचारिकताओं के नाम पर पैसे जमा कराते थे। ठगी के लिए फर्जी बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। साइबर पुलिस थाना कबीरधाम अब तक ऑनलाइन ठगी के मामलों में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments