Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में गुरुवार से मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दो...

छत्तीसगढ़ में गुरुवार से मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू होगी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में गुरुवार से मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू होगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा के करीब 300 किसान और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश में फिलहाल 133.86 हेक्टेयर में मखाने की खेती हो रही है। इसमें 96.43 हेक्टेयर तालाबों और 37.42 हेक्टेयर कम गहरे पानी वाले खेतों में है। कार्यशाला में किसानों को मखाने की उन्नत खेती, प्रोसेसिंग, मशीनों के इस्तेमाल, कीट-रोग नियंत्रण और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मखाना उत्पादों और प्रोसेसिंग तकनीक की प्रदर्शनी भी लगेगी।

6 जिलों में हो रही मखाने की खेती

प्रदेश में धमतरी, रायपुर के आरंग, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा प्रमुख मखाना उत्पादक जिले हैं। यहां 15 हेक्टेयर में मखाना बीज उत्पादन का कार्यक्रम भी चल रहा है। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किए जाने के बाद राज्य में इसकी खेती बढ़ाने की संभावनाएं बनी हैं।

खेती से लेकर मार्केटिंग तक की जानकारी देंगे विशेषज्ञ

कार्यशाला में राष्ट्रीय मखाना संस्थान, बिहार और लुधियाना के विशेषज्ञों के साथ कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को जानकारी देंगे। इसमें डॉ. मनोज कुमार, धमेंद्र कुमार, डॉ. विद्यानंद झा, डॉ. राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. घनश्याम दास साहू और डॉ. गजेंद्र चंद्राकर शामिल होंगे।

मखाना उत्पादन बढ़ाने के लिए बोर्ड से मिल रही मदद

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की ओर से खेती का रकबा बढ़ाने, बीज उत्पादन, फसल कटाई के बाद प्रबंधन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए अनुदान और दूसरी तरह की सहायता दी जा रही है। कार्यशाला में किसानों और उद्यमियों को इन योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments