Homeछत्तीसगढ़जशपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया

जशपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) जशपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पटना से रायपुर जा रही रॉयल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह रॉयल बस सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

उसे बाहर निकालने के लिए कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बस यात्रियों में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई जोरदार टक्कर से यात्री सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments