Homeछत्तीसगढ़रायपुर में अपराधों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नॉर्थ...

रायपुर में अपराधों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस ने एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में अपराधों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस ने एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गुढ़ियारी में एक आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया। वहीं, जुआ खेलते पकड़े गए 36 लोगों से 1 लाख 26 हजार 100 रुपए और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान आर्म्स एक्ट के 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट के 8 मामलों में 8 और धारा 36(सी) के तहत 4 मामलों में 4 लोगों पर कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में 156 लोगों पर कार्रवाई

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की। BNSS की धारा 170 के तहत 70 मामलों में 71 लोगों और धारा 126/135(3) के तहत 78 मामलों में 85 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अलग-अलग थानों में 35 वारंट तामील कराए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments